{"_id":"62910b70265f364bb11cc8c2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2391059153","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए रुपये मांगने पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दिए रुपये मांगने पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार दिए रुपये मांगने पर धारदार हथियार से हमला
हापुड़। उधार में दिए 1.80 लाख रुपये वापस मांगने पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवाजीपुरा निवासी शाहबेज पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
शाहबेज ने बताया कि कुछ समय पहले उसने कोटला मेवातियान निवासी खलील को 1.80 लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये लौटाने के नाम पर खलील उसे काफी समय से टरकाता आ रहा है। बृहस्पतिवार को वह ई-रिक्शा में अपना माल रखकर ले जा रहा था। बुलंदशहर रोड पर उसे खलील मिल गया। पीड़ित ने खलील से अपने रुपये लौटाने को कहा।
विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथी कोटला मेवातियान निवासी हाशिम, सलीम अजीज और अजीज के पुत्र को मौके पर बुला लिया और हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।