{"_id":"629105068404b37b8a2e0898","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2391028168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
हापुड़। सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला नीलम की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
मेरठ के गांव फफूंड़ा निवासी पप्पूू ने बताया कि उसकी पुत्री नीलम की शादी 8 वर्ष पूर्व मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी नवाब से हुई थी। शुक्रवार की दोपहर मभें नीलम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ हो गई। मौत की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग शिवगढ़ी पहुंचे। जिन्होंने पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।