फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पनचक्की के खंडहर में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस द्वारा पकड़ा गया हथियार बनाने का आरोपी हसीन - फोटो : HAPUR
पनचक्की के खंडहर में चल रही तमंचा फैक्टरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस ने बुधवार रात डिबाई नहर पुल के पास अंग्रेजों के जमाने की बनी पनचक्की के खंडहर में चल रही शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 18 मई को ही आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था और आते ही फिर हथियार बनाने में जुट गया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बुधवार रात थाना सिंभावली प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि गांव डिबाई नहर पुल के पास पनच्ची के खंडहर में कुछ आरोपी अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना के बाद वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मौके से 11 तमंचे, 2 अधबने तमंचे, एक रिवाल्वर, एक पोनिया, पांच कारतूस समेत हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव राधना निवासी हसीन के रूप में हुई है। नौ मई को जिला मेरठ के थाना किठौर पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में हसीन को जेल भेजा था। मुकदमे में हसीन को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। 18 मई को पैरोल पर हसीन जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार में तमंचा और सात हजार में रिवाल्वर
- एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चार से पांच हजार में तमंचा और छह से सात हजार की कीमत के बीच रिवाल्वर बेच देता था। गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, अमरोहा सहित आसपास के कई जिलों में मांग के हिसाब से हथियारों की तस्करी की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed