{"_id":"6287ca86b2b9d543563e0155","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238728914","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में दोस्तों के साथ पी शराब, सुबह मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में दोस्तों के साथ पी शराब, सुबह मिला शव
विज्ञापन
मृतक अमित का फाईल फोटो
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में दोस्तों के साथ पी शराब, सुबह मिला शव
धौलाना। बीघेपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने देर रात तक दोस्तों के साथ शराब पी थी। रात में ही उसकी किसी समय मौत हो गई। मृतक के गले पर निशान मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गांव बीघेपुर निवासी महिपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके मौसरे भाई अमित पुत्र जगबीर को गांव के कुछ युवकों ने हत्या कर उसके घर के सामने डाल दिया है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच की। जांच में पता चला कि बीती रात गांव के कुछ युवकों के साथ अमित ने शराब पी थी। युवक का शव सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। मृतक के भाई नरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसके भाई अमित को जान से मारने की धमकी दी थी।
अमित गांव में ही रह कर मजदूरी का कार्य करता था। मृतक की शादी चार साल पहले ग्राम भराना जिला बुलंदशहर निवासी प्रियंका से हुई थी। मृतक का दो साल का बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।