फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीएचसी में उपचार को पहुंचे 2030 मरीज, चार घंटे बाद आया नंबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मंगलवार को गढ़ रोड सीएचसी में हंगामा करती महिला । संवाद - फोटो : HAPUR
सीएचसी में उपचार को पहुंचे 2030 मरीज, चार घंटे बाद आया नंबर
विज्ञापन

हापुड़। तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में रिकॉर्ड 2030 मरीज उपचार लेने पहुंचे। लाइन में चार घंटे तक इंतजार के बाद मरीजों का नंबर लग सका, पर्चा काउंटर पर जबरदस्त भीड़ रही। हालांकि इस दौरान गर्भवती महिला और रैबीज का इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों को बिना पर्चा बनवाए ही सीधे उपचार की सुविधा दी गई। भीड़ के कारण दवा काउंटर पर भी काफी हंगामा हुआ, स्टाफ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
गढ़ रोड सीएचसी सबसे अधिक ओपीडी वाला अस्पताल है। लेकिन यहां चिकित्सकों की कमी मरीजों की सेहत पर भारी पड़ती है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी, हर चेंबर के बाहर लाइन नजर आई। भीषण गर्मी में एक साथ मरीजों के खड़े होने से अस्पताल परिसर का तापमान भी बढ़ गया, लाइन में लगे मरीज परेशान होकर जमीन पर ही बैठने लगे।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर भीड़ देखर सीएचसी अधीक्षक ने गर्भवती महिलाओं और कुत्ता, बंदर के हमले से घायल मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था कराई। इन मरीजों को सीधे उपचार की सुविधा दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज आए, जिन्हें पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक पहुंचने में चार घंटे से भी अधिक का समय लगा। पंखा आदि की खास व्यवस्था नहीं होने के कारण दवा काउंटर के बाहर मरीजों के सब्र का बांध टूट गया, महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्टाफ ने लाइन लगवाकर व्यवस्था सुधारी।

एक सप्ताह में ओपीडी की स्थिति
तिथि मरीज
17 मई 2030
15 मई 765
14 मई 1354
13 मई 1235
12 मई 1568
ओपीडी में आए मरीजों की स्थिति
बुखार---------350
डायरिया-------236
चर्म रोगी------311
नेत्र रोगी------253
हड्डी रोगी----185
पेट रोगी------236
कोट-
मंगलवार को मरीजों की संख्या काफी अधिक रही, चिकित्सकों को निर्देशित कर सभी को बेहतर उपचार दिलाया गया। मरीजों को परेशानी न हो, इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।

मंगलवार को गढ़ रोड सीएचसी में लगी मरीजो की लाइन। संवाद

मंगलवार को गढ़ रोड सीएचसी में लगी मरीजो की लाइन। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed