{"_id":"62828760887e14685232240f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238503427","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख कीमत का सौ किलो गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख कीमत का सौ किलो गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ लाख कीमत का सौ किलो गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने रविवार रात गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करीब आठ लाख की कीमत के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे।
पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी दीपक भूकर ने बताया कि रविवार रात थाना धौलाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह की सूचना पर उन्होंने गांव पिपलेड़ा के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर तस्करों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो कट्टों में भरा हुआ करीब एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है।
आरोपियों की पहचान जिला अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव गुरूस करन निवासी सन्नी और बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के हंस विहार निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गांजे को ओडिशा से सस्ते दाम पर खरीदकर लाते थे प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दाम पर बेच देते थे। देहात क्षेत्रों में भी इनका नेटवर्क था। कई ट्यूबवेलों पर ये गांजों की खेप पहुंचा देते थे, यहीं से इसकी सप्लाई लोगों को होती थी। पुलिस गिरोह से बाकी सदस्यों की भी तलाश कर रही है।