{"_id":"627fd6f2ea256a33fd23d26c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238398662","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख को बूस्टर डोज का इंतजार, निजी अस्पताल कर रहे हैं इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख को बूस्टर डोज का इंतजार, निजी अस्पताल कर रहे हैं इनकार
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के लिये पहुंचे लोग । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 लाख को बूस्टर डोज का इंतजार, निजी अस्पताल कर रहे हैं इनकार
हापुड़। जिले में 18 से 59 साल वाले 12 लाख लोगों के बूस्टर डोज का रास्ता साफ नहीं हो सका है। एक महीने में स्वास्थ्य अधिकारी निजी अस्पतालों से समन्वय तक नहीं बना सके हैं। शासन का आदेश है कि इस आयु वर्ग को बूस्टर डोज निजी अस्पतालों में ही लगेगा, इसकी कीमत भी 150 रुपये/डोज निर्धारित की है। लेकिन किसी अस्पताल ने इस सुविधा को शुरू करने के संबंध में आवेदन ही नहीं किया है।
जिले में 18 से 59 साल आयु वर्ग में करीब 12 लाख लोग शामिल हैं। इनमें शत प्रतिशत को पहला और 92 प्रतिशत से अधिक को दोनों डोज लग चुके हैं। 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्ग, हेल्थलाइन, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सरकारी बूथों पर ही बूस्टर डोज की व्यवस्था कराई गई है। लेकिन 18 से 59 साल वालों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
आलम यह है कि 35 हजार से अधिक लोगों के मोबाइल पर बूस्टर डोज का संदेश पहुंच चुका है। लेकिन इस आयु वर्ग को सरकारी बूथों पर टीका नहीं लगाया जा रहा। इसका कारण शासनादेश है, करीब एक महीने पहले जारी हुए आदेश में शासन ने 150 रुपये/डोज का रेट निर्धारित कर, प्राइवेट अस्पतालों में इन लोगों के बूस्टर डोज की व्यवस्था कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों से इस संबंध में आवेदन मांगे। लेकिन किसी अस्पताल में इसमें सहयोग देने की इच्छा नहीं जताई। लोग भटक रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी तनिक भी चिंता नहीं है। यही कारण है कि एक महीना बीत गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों के साथ समन्वय नहीं बना सका।
जिले में अब तक 20592 को लगा बूस्टर डोज
बूस्टर डोज का अभियान बेहद धीमी गति से चल रहा है, एक सप्ताह में सिर्फ 500 बुजुर्गों को ही बूस्टर डोज लग सके हैं, यह डोज भी सिर्फ सरकारी केंद्रों पर ही लगाए गए हैं। अब तक 20592 लोगों को ही बूस्टर डोज लग सके हैं।
सात दिन में बूस्टर डोज की स्थिति-
तिथि बूस्टर डोज कुल टीकाकरण
13 मई 68 3254
12 मई 30 1985
11 मई 34 1232
10 मई 39 2361
09 मई 159 3285
जले में टीकाकरण की स्थिति-
कुल टीकाकरण-----2047306
पहला डोज-------1147454
दूसरा डोज-------879260
बूस्टर डोज-------20592
कोट-
18 से 59 साल आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज प्राइवेट अस्पतालों में दिया जाएगा। शासन से इस संबंध में आदेश मिले हैं। निजी अस्पतालों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। अस्पतालों से वार्ता चल रही है। - डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।