{"_id":"627fd2befd67f00b4003fd80","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2383965199","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
शनिवार को लाइनमैन की मौत के बाद बिजलीघर पर धरना देते गांव मतनौरा के लोग । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत, ग्रामीणों का हंगामा
हापुड़। एक सप्ताह पहले करंट की चपेट में आए गांव मतनौरा निवासी लाइनमैन अमन की शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को दतियाना बिजलीघर पर रखकर हंगामा किया। वहां शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट छोड़ने वाले कर्मचारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और परिवार को 50 लाख रुपये व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देर रात नौ बजे 25 लाख मुआवजे पर सहमति बनी।
आठ अप्रैल को मतनौरा के जंगल में फॉल्ट की सूचना पर लाइनमैन अमन बिजलीघर से शट डाउन लेकर 11केवी की हाईटेंशन लाइन पर काम करने के लिए ऊपर चढ़ गया था। इसी बीच बिजलीघर से बिना शटडाउन वापस लिए बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर अमन बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
शनिवार को अमन की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग दतियाना बिजलीघर पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। दत्तियाना के ग्राम प्रधान रजनीश त्यागी ने अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। इस संबंध में पत्र भी सौंपा गया, मौके पर पहुंचे ऊ र्जा निगम के अधिकारियों ने 16 लाख रुपये आर्थिक मदद देने और मृतक के पिता को मानदेय देने की बात कही। वहीं एसडीएम ने कहा कि पांच लाख रुपये की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को पत्र लिखा जाएगा। गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जाना और ऊर्जा मंत्री से भी फोन पर वार्ता की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने, देर रात नौ बजे 25 लाख के मुआवजे पर सहमति बनी, जिसमें गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने ढ़ाई लाख, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रमोद नागर ने ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की, बाकि की धनराशि ऊर्जा निगम के अधिकारियों के दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं तिगरी निवासी तेग सिंह ने भी मृतक के परिजनों को पचास हजार रुपये दिए। इस मौके पर एसडीएम अरविंद द्विवेदी, सीओ पवन कुमार, सीओ वैभव पांडेय, एसडीओ प्रणव हरित गौड, अनुज प्रधान, प्रमोद नागर समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रहे।

लाइनमैन अमन का फाइल फोटो- फोटो : HAPUR