{"_id":"627e90ca8773354ee8692d37","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238358011","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत आज, 30 हजार वादों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को कचहरी में लोक अदालत को लेकर बैठक करते न्यायधीश । संवाद
- फोटो : HAPUR
Link Copied
लोक अदालत आज, 30 हजार वादों का होगा निस्तारण
विज्ञापन
हापुड़। जनपद की समस्त न्यायालय व तहसीलों में आज लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसे सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने न्यायिक, प्रशासनिक, बैंक अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी न्यायिक, प्रशासनिक, बैंक व संबंधित विभाग के अधिकारी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का प्रयास करें। ताकि अदालतों पर मुकदमों का बढ़ता भार कुछ कम हो सके। सिविल जज व प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में बैंक, फाइनेंस कंपनी, जलकल, विद्युत सहित अन्य लघु अपराध के वादों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया लोक अदालत के लिए 30 हजार 89 वाद चिन्हित किए गए हैं। जिसमें न्यायिक न्यायालय से संबंधित 16008, प्रशासनिक स्तर के 5267, बैंकों से संबंधित 7799, फाइनेंस कंपनियों से संबंधित 1127 वाद शामिल है। बैठक में अपर जिला जज डॉ. रीमा बंसल अपर जिला अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।