{"_id":"6276ab42ef3d473195024b57","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238041269","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल फैक्टरी और स्टील कंपनी में पकड़ी डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फैक्टरी और स्टील कंपनी में पकड़ी डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी
विज्ञापन
शनिवार को जवाहर गंज में छापे के दौरान जाँच करते वाणिज्यकर के अधिकारी । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल फैक्टरी और स्टील कंपनी में पकड़ी 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी
हापुड़। टैक्स चोरी की शिकायत पर शनिवार को गाजियाबाद से आई वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) की टीम ने शहर में एक केबिल कंपनी व स्टील फैक्टरी पर छापा मारा। सुबह से देर रात तक जारी छानबीन के बाद गोपाल इलेक्ट्रिक स्टोर पर करीब 1.26 करोड़ की टैक्स चोरी पाई गई है। जबकि स्टील फैक्टरी पर जांच जारी होने तक 25 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने बताया कि बोगस बिलों के माध्यम से टैक्स चोरी किया गया है। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
जवाहर गंज निवासी व्यापारी लोकेश सिंहल की पत्नी कुशुम लता अग्रवाल के नाम पर धीरखेड़ा में यूपी इंसुलेटिंग केबिल कंपनी है। जबकि उनके व उनके पुत्र के नाम मेटल इंडस्ट्री और गोपाल इलेक्ट्रिक के नाम से भी फर्म है। शनिवार दोपहर वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने उनके घर और धीरखेड़ा स्थित केबल फैक्टरी पर भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। दोनों स्थानों पर करीब 15 सदस्यीय टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुट गई।
यहां अलमारियों के ताले लगे हुए थे। चाबियां मांगने पर मुहैया नहीं कराई गई, जिसके बाद टीम ने ताले तोड़ते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। देर शाम तक दस्तावेजों को खंगाला गया। गाजियाबाद एसआईबी में डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह बैश ने बताया कि जांच के दौरान करीब 1.26 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आया है। वर्ष 2018 से अब तक फर्जी बिलों के माध्यम से यह टैक्स चोरी की गई है। जिनमें से कंपनी द्वारा 50.62 लाख रुपये जमा कर दिए गए हैं। उधर फैक्टरी मालिक का दावा है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की टैक्स चोरी नहीं की है। खरीद-फरोख्त के सभी बिल और दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
शाम के समय स्टील फैक्टरी में भी छापा -
वाणिज्यकर विभाग की दूसरी टीम ने शनिवार शाम सूर्य विहार निवासी अमित कुमार जैन की धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सतीश इंडस्ट्रीज की कॉपर शीट बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। असिस्टेंट कमिश्नर गौरव राजपूत ने बताया कि फैक्टरी से करीब 20 टन कापर स्क्रेप बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये है। जांच के दौरान पता चला कि व्यापारी की बिल बुक में स्टाक ज्यादा दर्शाया गया है। जबकि मौके पर माल का स्टॉक कम मिला है। इसके अलावा शुरूआती जांच में करीब 25 लाख रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है। अभी तक टैक्स चोरी की जांच पूरी नहीं हुई है। स्टाक कम पाए जाने के बाद व्यापारी ने पैनल्टी के तौर पर 8.50 लाख और टैक्स के तौर पर दस लाख रुपये फिलहाल जमा करा दिए हैं। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।

शनिवार को धीरखेड़ा स्थित फैक्ट्री में छापे के दौरान जाँच करते वाणिज्यकर के अधिकारी । संवाद- फोटो : HAPUR

शनिवार को जवाहर गंज में छापे के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR