फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वाहन चोर गिरोह के दो शातिर पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बृहस्पतिवार को हापुड़ देहात थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी करने के आरोपी । संवाद - फोटो : HAPUR
वाहन चोर गिरोह के दो शातिर पकड़े
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात पुलिस ने बुधवार देर रात किठौर मार्ग स्थित अजय नर्सरी के पास से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक का इंजन, 12 फर्जी नंबर प्लेट, एक कार, तीन बाइक, वाहनों का लॉक तोड़ने में प्रयुक्त चार मास्टर चाबी, एक चाबी का गुच्छा, एक प्रोग्रामर और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बुधवार रात थाना देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्य किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हापुड़ आ रहे हैं। पुलिस ने हापुड़-किठौर मार्ग स्थित अजय नर्सरी के पास बेरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को कार सवार संदिग्ध संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो को पकड़ लिया। इनकी पहचान कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव गोयना निवासी जोगेंद्र और विशाल के रूप में हुई। जबकि, जनपद मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल निवासी देवी फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि जोगेंद्र पिछले 22 वर्षों से वाहन चोरी कर रहा है। दस साल उसने जेल में सजा भी काटी है। अब तक वह करीब एक हजार वाहन चोरी कर चुका है। गिरोह के सदस्य इन वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बिक्री करते थे। उसके खिलाफ जिला गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और दिल्ली के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि विशाल के खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed