{"_id":"626d6a65655f1d5d8e079b66","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23770605","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : विद्युत लाइन शिफ्टिंग शुरू, दो माह में पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : विद्युत लाइन शिफ्टिंग शुरू, दो माह में पूरा होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे - विद्युत लाइन शिफ्टिंग शुरू, दो माह में पूरा होगा काम
हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी आने लगी है। एक्सप्रेसवे के लिए बाधा बन रही विद्युत लाइनों को शिफ्ट कराने का काम शनिवार से शुरू हो गया। इस कार्य में लगभग 24 करोड़ का खच होगा। यूपीडा (अर्बन प्लानिंग एंड डवलपमेंट अथॉरिटी) विद्युत लाइन को शिफ्ट करने के लिए ऊर्जा निगम को भुगतान करेगा। अगले दो महीनों में काम पूरा होने की उम्मीद है।
मेरठ से लेकर प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब इसके निर्माण का इंतजार है। शनिवार को ऊ र्जा निगम के अधिकारियों ने हापुड़ बार्डर के गांव अटौला में विधि विधान से लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू कराया।
अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए प्रशासन ने जो भूमि खरीदी है उसमें कई जगह बिजली की हाईटेंशन और लो टेंशन लाइन निकल रही हैं। इसकी शिफ्टिंग के लिए यूपीडा ने पत्र भेजा था। जिसके बाद 24 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर दिया गया, अब यह कार्य शुरू हो गया है। 25 किमी के दायरे में कुछ लाइनों को अंडरग्राउंड भी शिफ्ट किया जाएगा और 885 खंभों को हटाया जाएगा। इस कार्य में करीब दो माह का समय लग सकता है। गांव अटौला के प्रधान जयकरण ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे का उनके गांव से होकर गुजरना बड़ी बात है। इसे लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। ऐसे में निर्माण शुरू होने का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये लाइन होंगी शिफ्ट ---
- 33 हजार की 3 लाइन
- 11 हजार की 62 लाइन
- एलटी की 52 लाइन शिफ्ट होंगी, वहीं 885 खंभे हटाए जाएंगे।
- लाइन को एक्सप्रेस वे किनारे अंडरग्राउंड शिफ्ट किया जाएगा।
इन गांवों से निकलेगा एक्सप्रेसवे
गांव दत्तियाना, पीरनगर, हिम्मतपुर, राजपुर, फरीदपुर, सिखैड़ा, मुरादपुर, बंगौली, आलापुर, किरयावली, सींगनपुर, बहादुरगढ़, आलमनगर, बरारी, भैना सदरपुर, चुचावाली मढैया, जखैड़ा रहमतपुर, चांदनेर, बहापुर ठेहरा, भदस्याना और रजापुर।