फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, जमीन अधिग्रहण का उठेगा मुद्दा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बृहस्पतिवार को बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : HAPUR
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, जमीन अधिग्रहण का उठेगा मुद्दा
विज्ञापन

हापुड़। एचपीडीए की 65वीं बोर्ड बैठक का आयोजन आज प्राधिकरण के सभागार कक्ष में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होगा। इस दौरान आनंद विहार योजना के तहत अधिग्रहीत की गई जमीन को मुक्त करने का भी किसान मुद्दा उठाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ गांव अच्छेजा में बैठक कर रणनीति बनाई। प्राधिकरण के अफसरों से किसानों को बोर्ड बैठक में शामिल करने की भी मांग की।
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के कारण काफी समय से प्राधिकरण की बोर्ड बैठक लंबित थी। ऐसे में यह बैठक महत्वपूर्ण होगी और इसमें 11 मुख्य प्रस्तावों पर चर्चा होगी। मुख्य रूप से ये किसानों से जुड़े मद्दे होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल ही के दिनों में कई नई परियोजनाएं और विकास कार्यों को गति मिली है। बोर्ड बैठक में आसपास के जिलों के प्राधिकरण उपाध्यक्षों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विकास प्राधिकरण बोर्ड में किसानों के प्रतिनिधि मंडल को भी अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। आनंद विहार योजना में जिन किसानों की जमीन ली गई है वह नए अधिग्रहण कानून के तहत आती है, या तो किसानों को नए कानून के तहत मुआवजा दिया जाए या उनकी जमीनों को अर्जन मुक्त करके फरद में नाम चढ़ाए जाएं।
स्थानीय प्राधिकरण अधिकारी किसानों के हित मे बने कानून और शासनादेशों के विरुद्ध कार्य कर किसानों का उत्पीड़न कर रहे है, जिसे यूनियन बर्दाश्त नही करेगी और प्राधिकरण अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।

उन्होंने प्राधिकरण बोर्ड बैठक में किसानों को भी शामिल करने की बात कही। बैठक में पवन हूण, सुधीर त्यागी, नूतन प्रकाश, संजय चौधरी, अजय त्यागी, रवि भाटी, पप्पू त्यागी, गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed