{"_id":"62603ab947e95e53c65659e9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2371863106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजनाथपुर शुगर मिल पहुंची डीएम, खंगाला रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजनाथपुर शुगर मिल पहुंची डीएम, खंगाला रिकार्ड
विज्ञापन
बुधवार को ब्रजनाथपुर शुगर मिल में निरीक्षण करने पहुंची डीएम मेघा रूपम । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजनाथपुर शुगर मिल पहुंची जिलाधिकारी, खंगाला रिकॉर्ड
हापुड़। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को बृजनाथपुर शुगर मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की। कृषि अधिकारी को चीनी और शीरे के स्टॉक के भी रिकार्ड के हिसाब से मिलान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मिल के मुख्य प्रवेश द्वार का कैमरा, स्टोर हाउस का कैमरा बंद पाया गया। वेतन का भुगतान रजिस्टर, प्रदूषण विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेबर विभाग द्वारा जारी लाइसेंस, फूड विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए। निरीक्षण के समय प्रोडक्शन कर्मचारियों की योग्यता, वार्षिक रिटर्न, गन्ना भुगतान का रजिस्टर, कमीशन अंशदान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। लेकिन मिल प्रबंधन द्वारा तत्काल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। चीनी मिल प्रबंधन को बृहस्पतिवार को सभी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को बुलाकर शीरा व चीनी स्टॉक का मिलान करने के निर्देश दिए गए। चीनी वितरण रजिस्टर में अंकित किसान नरेंद्र से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि कि दो प्रति कट्ठा चीनी लादने के पैसे मांगे गए। जिस पर डीएम ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए चीनी मिल प्रबंधन को संबंधित कर्मचारी के विरोध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चीनी वितरण रजिस्टर में किसानों के कोड अंकित थे लेकिन फोन नंबर अंकित नहीं पाए गए। जल शोधन यंत्र का भी निरीक्षण किया गया। प्रदूषण की ऑनलाइन सेंसर की हर घंटे की डिटेल मांगी गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बुधवार को ब्रजनाथपुर शुगर मिल में निरीक्षण करने पहुंची डीएम मेघा रूपम । संवाद- फोटो : HAPUR