{"_id":"625eeabfc8b1de4ce967cb18","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2371429139","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 डिग्री पहुंचा पारा, गर्म हवाओं ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 डिग्री पहुंचा पारा, गर्म हवाओं ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान, गर्म हवाओं ने किया बेहाल
हापुड़। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। दिन निकलते ही मौसम गर्म हो जाता है। मंगलवार को सुबह 10 बजे तापमान 40 डिग्री पहुंच गया, जबकि दोपहर 12 बजे तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर के समय तो आसमान से आग बरसने लगी, मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलने वालों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं, प्रदूषण ने भी सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
गर्म हवा के गर्म थपेड़ों के साथ आसमान से सुबह होते ही आग बरसने लगती है। दस बजे प्रचंड गर्मी ने फिर सितम ढाना शुरू कर दिया है। पिछले छह दिन में चार डिग्री तापमान बढ़ गया है। मंगलवार को तेज धूप के साथ गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग भीषण तपिश और लू से बच नहीं पा रहे हैं। बूंदा-बांदी के बाद उमसभरी गर्मी लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है। शाम तक तापमान की यही स्थिति रहती है।
वहीं बढ़ती गर्मी आमजन ही नहीं बेजुबानों के लिए भी कहर बनकर टूट रही है। ये भी गर्मी से बचने के लिए आशियाना की ओर देखते नजर आते हैं। पीने के पानी के लिए पक्षी ही नहीं जानवर भी इधर उधर भटकते रहते हैं।
विज्ञापन
कोट-
घर से निकलने से पहले भोजन जरूर लें। बाजार में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। थोड़ी सी चूक आपको अस्पताल पहुंचा सकती है।-डा. रेखा शर्मा सीएमओ।
फिर तीन सौ के पार पहुंचा प्रदूषण -
कुछ दिन राहत के बाद जिले में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। बूंदाबांदी के बाद जिले में प्रदूषण की स्थिति एक्यूआई में दो सौ के नीचे तक पहुंच गई थी। लेकिन इसने एक बार फिर रिकार्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिले का एक्यूआई एक बार फिर तीन सौ के पार पहुंच गया। जिले में एक्यूआई 349 रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है, जिसके कारण लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पिछले एक सप्ताह का तापमान और प्रदूषण का स्तर
दिनांक अधिकतम तापमान एक्यूआई
19 अप्रैल 43 349
18 अप्रैल 42 236
17 अप्रैल 39 241
16 अप्रैल 39 189
15 अप्रैल 40 196
14 अप्रैल 39 336