फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लापरवाही : बिना मास्क घूम रहे लोग, शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मंगलवार को बाजार में बिना मास्क लगाये जाते युवक । संवाद - फोटो : HAPUR
लापरवाही : बिना मास्क घूम रहे लोग, शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं
विज्ञापन

हापुड़। गाजियाबाद, नोएडा व अन्य जनपदों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। लेकिन जिले के लोग अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। लोग चेहरे पर मास्क लगाना भूल गए हैं, बिना मास्क के बाजार में बिंदास घूम रहे हैं, इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है।
सोमवार को प्रदेश सरकार ने हापुड़, गाजियाबाद नोएडा समेत एनसीआर के जनपदों में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए थे। लेकिन मंगलवार को बाजार में लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते नहीं दिखे। बाजार में अधिकांश दुकानों पर भीड़ को देखकर लग रहा था कि दुकानदार और खरीदार कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भूल गए हैं। लोग कंधे से कंधा मिलकर खरीददारी कर रहे थे। ऐसी स्थिति में आने वाले समय में हालात काफी खतरनाक हो सकते हैं। सड़कों पर लोग बेखौफ घूम रहे हैं, तहसील चौपला के अलावा पक्का बाग और मुख्य बाजारों में जाम जैसे हालात रहते हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में भी बिना मास्क जा रहे बच्चे
बाजारों और सड़कों के साथ स्कूलों में भी मास्क के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। जबकि सबसे अधिक स्कूल के बच्चे ही इस बार कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि स्कूल प्रबंधकों का दावा है कि बिना मास्क के बच्चों को स्कूल में एंट्री नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सरकार से गाइडलाइन प्राप्त हो चुकी है, आदेशों के अनुपालन में अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। सभी को नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को भी पत्र जारी कर दिए गए हैं। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम।

मंगलवार को तहसील चौराहे पर बिना मास्क लगाये खड़े वाहन चालक  । संवाद

मंगलवार को तहसील चौराहे पर बिना मास्क लगाये खड़े वाहन चालक । संवाद- फोटो : HAPUR

मंगलवार को बाजार में बिना मास्क लगाये जाते लोग । संवाद

मंगलवार को बाजार में बिना मास्क लगाये जाते लोग । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed