फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब हापुड़ में होंगे क्रिकेट के ट्रॉयल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में बोलते वक्ता - फोटो : HAPUR
अब हापुड़ में होंगे क्रिकेट के ट्रॉयल
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के खिलाड़ियों को अब क्रिकेट के ट्रॉयल के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। जिले में अब क्रिकेट के ट्रॉयल होंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन को हापुड़ से जोड़ा गया है। रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।

बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अंशुल मित्तल ने बताया कि बुलंदशहर से हापुड़ और गौतमबुद्धनगर को संबद्ध किया गया है। संघ ने हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन को ट्रॉयल की जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों जनपदों में जो भी ट्रॉयल होंगे, सभी वर्ग की एक एक टीम तैयार की जाएगी। तीनों जनपदों की टीमों के आपस में मैच होंगे, इसके बाद जो खिलाड़ी चुने जाएंगे वो मेरठ में जोनल स्तर के मैच में खेलेंगे। वहां के चयनित खिलाड़ी कानपुर खेलने जाएंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमरीश गुप्ता ने बताया कि एक अप्रैल से पंजीकरण फार्म मिलेंगे। इसका शुल्क 300 रुपये है, खिलाड़ी फार्म भरने के बाद इसकी मूल कॉपी के साथ फोटो कॉपी भी जमा कराएंगे। हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता ने कहा कि रेलवे रोड स्थित गंगा टावर के नीचे बुक पैलेस में पंजीकरण फार्म एक अप्रैल से मिलेंगे। जल्द ही ट्रायल की तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में रामकुमार त्यागी, प्रमोद जिंदल, रविंद्र गुर्जर, शाकुल शर्मा, सतेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed