{"_id":"6240b93dea2ed4089132e0ae","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2359848168","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मई तक तैयार होगा बाईपास, 50 मिनट में पहुंचेंगे मुरादाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मई तक तैयार होगा बाईपास, 50 मिनट में पहुंचेंगे मुरादाबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 मई तक तैयार होगा बाईपास, 50 मिनट में पहुंचेंगे मुरादाबाद
हापुड़। हापुड़ से दिल्ली के बाद अब हापुड़ से मुरादाबाद तक का सफर भी आसान होगा। ततारपुर से बक्सर तक 21 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण अंतिम चरण में है। अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है और इसे 20 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। इस हाईवे के निर्माण और चौड़ीकरण के बाद हापुड़ से मुरादाबाद तक का सफर मात्र 50 मिनट का रह जाएगा।
हापुड़ से बक्सर तक बाईपास इसलिए बनाया जा रहा है। ताकि बाबूगढ़, सिभावली और दूसरे गांवों में मिलने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। बाबूगढ़ और सिंभावली में चौड़ीकरण के लिए जगह भी बाकी नहीं बची है। इस हाईवे पर निर्माण कार्य अब और तेज हो गया है। हाईवे बीच में पडने वाले 12 से अधिक गांवों के लिए कंपनी अंडरपास बनाकर जोड़ा है। ताकि इन गांवों में रहने वाले लोगों को भी गांव के निकट से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने का मौका मिल सके। लेकिन इस हाईवे की खासियत यह है कि इन पर यूटर्न नहीं है। केवल सर्विस रोड के माध्यम से ही उतार चढ़ाव दिया गया है। ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम रहेंगी। कुछ अंडरपास का कार्य बाकी है। जबकि हाईवे पर लाइटें लगाने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। रात के समय में हाईवे पूरी तरह से रोशन रहेगा और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
50 मिनट में हापुड़ से पहुंचेंगे मुरादाबाद
जिले में वर्तमान में हाईवे की स्थिति बेहतर है। हापुड़ से दिल्ली हो, बुलंदशहर हो या मेरठ जाना हो। चंद मिनटों में लोग यहां पहुंच जाते हैं। अब केवल मुरादाबाद की दिशा में थोड़ी दिक्कत थी। एनएच-9 के मुरादाबाद तक बनने के बाद अधिकारियों का दावा है कि यदि 100 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चला तो हापुड़ से मुरादाबाद की दूरी सिर्फ 50 मिनट में पूरी होगी। ऐसे में सड़कों के मामले में जनपद वासियों की सभी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
इन गांवों से होकर निकलेगा बाइपास
हापुड़ के गांव रामपुर से शुरू होकर बाइपास हापुड़ खास, इमटौरी, मंसूरपुर, ततारपुर, सिमरौली, अल्लाबख्शपुर उर्फ बागड़पुर, चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़, बछलौता, उपैड़ा, शाहपुर जट्ट, रसूलपुर, फतेहपुर, सिखैड़ा मुरादाबाद, सिभावली फरीदपुर, मोहम्मदपुर खुड़लिया, गंगाधरपुर उर्फ बक्सर, वैट, सरुरपुर, अठसैनी, बदरखा की भूमि में बनाया जाएगा।
कोट =
तेज गति से चल रहा काम, जल्द होगा पूरा
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 का हापुड़ से मुरादाबाद के बीच निर्माण कर रही कंपनी एचजी इंफ्रा स्ट्रक्चर को 30 माह का समय कार्य पूरा करने के लिए दिया गया था। यह समय मई 2019 से शुरू हो गया था। बीच में कारोना के कारण कुछ व्यवधान रहा। लेकिन अब 20 मई तक बाइपास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
-राकेश सूद, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ मुरादाबाद