फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुठभेड़ मेेंदस हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ मेेंदस हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पिलखुवा पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के बाद दस हजार के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक एक बाइक, एक तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।
सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली कि बाइक पर सवार होकर दो गोतस्कर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पिलखुवा और एसओजी टीम ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव डूहरी के निकट पावर हाउस के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन

जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। बदमाश की पहचान जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र निवासी आसिफ के रूप में हुई है, जो पिलखुवा थाने से दस हजार का इनामी है। बदमाश का आपराधिक इतिहास भी जुटाया जा रहा है। इसके अलावा फरार बदमाश के संबंध में भी जानकारी निकाली जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed