{"_id":"6240b86f0e983f5e2d72edfe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235984562","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर रोड पर दो कारों में हुई टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर रोड पर दो कारों में हुई टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर रोड पर दो कारों में हुई टक्कर, तीन की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के किठौर रोड पर गांव मुदाफरा के पास रविवार की देर रात दो कारों की आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम डबारसी निवासी जहीर परिवार के साथ कार में सवार होकर मेरठ जनपद के किठौर में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए कार से जा रहे थे। जैसे ही कार गांव मुदाफरा के पास सामने से आ रही एक अन्य कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार ग्राम डबारसी निवासी जहीर (60), नन्हीं (57) और शाहिना पत्नी मुबारिक (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की मौत हो गई। हादसे में मुबारिक, शहजादी और राहत घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दुघर्टना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।