फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ट्रेनों में जनरल टिकट के साथ एमएसटी भी लागू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ट्रेनों में जनरल टिकट के साथ एमएसटी भी लागू
विज्ञापन

हापुड़। एक्सप्रेस ट्रेनों में अब यात्री जनरल टिकट के साथ एमएसटी पर भी यात्रा कर सकेंगे। फिलहाल रेलवे पुराने आरक्षण के अनुसार ट्रेनों में जनरल टिकट लागू कर रहा है। जून माह तक सभी ट्रेनों में जनरल बोगियों से आरक्षण खत्म हो जाएगा और यात्री एमएसटी बनवा सकेंगे। हालांकि अभी बुजुर्गों और खिलाड़ियों को किराये में रियायत नहीं मिलेगी।
कोरोना काल में करीब दो वर्ष पहले एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा रेलवे द्वारा बंद कर दी गई है। स्थिति सामान्य होने के बाद से ट्रेनों का संचालन भी सामान्य हो गया है। जिसके बाद से दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारी पिछले काफी समय से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी को लागू कराने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने अब सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी सेवा भी बहाल करने की अनुमति प्रदान कर दी है। अब एक्सप्रेस ट्रेनों में दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर तक यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

53 श्रेणियों के पात्रों को अभी नहीं मिली राहत
रेलवे में अलग-अलग 53 श्रेणियों को पात्र यात्रियों को अभी राहत नहीं दी है। रेल में सफर करने वाले दिव्यांग, कैंसर रोगी, डायलिसिस, हीमोफिलिया, एड्स समेत अन्य गंभी रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को किराये में 50 से 100 फीसदी की छूट मिलती थी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, छात्रों के शैक्षिक भ्रमण, युद्ध में शहीद की विधवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों को भी रेल किराये में छूट का प्रावधान है। लेकिन, दो वर्षों से स्पेशल ट्रेनों के नाम पर इन रियायतों को बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस में जोड़े गए अतिरिक्त कोच
होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार वाया हापुड़ से सहरसा जाने वाली आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े हैं। इससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी। अतिरिक्त कोच बढ़ाने से होली पर 500 यात्रियों के आरक्षित टिकट कंफर्म हो सकेंगे।

होली पर मिला यात्रियों को तोहफा
होली पर रेलवे द्वारा यात्रियों को लगातार तोहफे दिए जा रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों में जल्द ही एमएसटी भी लागू हो जाएगी। होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच को बढ़ाया गया है। - अजब सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed