फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ रोड सीएचसी में मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड सीएचसी में मिलेगी आईसीयू की सुविधा
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जिकल और गंभीर मरीजों को जल्द ही आईसीयू की सुविधा मिलेगी। साथ ही आधुनिक अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे मशीन भी मुहैया होगी। अधीक्षक द्वारा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। चिकित्सकों के खाली पदों पर भी नियुक्ति होगी।
स्वास्थ्य विभागों के अस्पतालों में गढ़ रोड सीएचसी में सर्वाधिक मरीजों की ओपीडी होती है। जिला अस्पताल से करीब चार गुना मरीज यहां रोजाना उपचार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन सुविधाएं नहीं होने के कारण यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार ही मिल पाता है। गंभीर हालत वाले मरीजों को रेफर करना ही एक मात्र विकल्प होता है।
विज्ञापन

क्योंकि अस्पताल में न तो आईसीयू है और न ही बर्न यूनिट की व्यवस्था है। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल में आईसीयू कक्ष की व्यवस्था को लेकर शासन में पत्राचार किया है। आईसीयू बनने के बाद मरीजों को रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की भी डिमांड की गई है, अस्पताल में एक मशीन लगी है जो करीब 12 साल पुरानी है। डिजिटल एक्सरे मशीन भी नहीं है, इसकी डिमांड अपर मुख्य सचिव के माध्यम से शासन में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन व्यवस्थाएं को किया जाएगा शामिल
* महिला पुरुषों के लिए अलग अलग काउंटर बनेंगे।
* आपातकाल वार्ड में ऑक्सीजन की सुविधा।
* ब्लड स्टोरेज यूनिट में ब्लड की व्यवस्था।
* आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था।
* गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन की व्यवस्था।
* खाली चल रहे ईएनटी, हड्डी, सर्जन के पदों पर नियुक्ति।
जल्द मिलेगी सुविधा
आईसीयू, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे मशीन के लिए शासन में पत्राचार किया गया है। मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। चिकित्सकों की कमी से भी परेशानी नहीं होगी। - डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed