{"_id":"623216e9e164950a35329991","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2355110109","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : बच्चों में दिखा उत्साह, पहले दिन 40 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : बच्चों में दिखा उत्साह, पहले दिन 40 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
टीकाकरण - बच्चों में दिखा उत्साह, पहले दिन 40 ने लगवाया टीका
हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में बुधवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य की देखरेख में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ। बच्चों को टीका लगाने के बाद आधा घंटा आराम कराया गया। पहले दिन 40 बच्चों को टीके लगे, अब होली बाद 100 से अधिक बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में टीकाकरण का छठा चरण शुरू हुआ है। इस चरण में 12 से 14 साल के 56691 बच्चों को चिंहित किया गया है। बुधवार को अभियान का शुभारंभ गढ़ रोड सीएचसी पर हुआ।
दोपहर करीब 12 बजे अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन अस्पताल पहुंचे। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। करीब पांच बच्चों को उन्होंने अपनी ही निगरानी में टीका लगवाया। टीका लगने के बाद बच्चों से हाल जाना और आधा घंटा तक ऑब्जर्वेशन रूम में आराम कराया गया। अस्पताल परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इस दौरान 15 से 17 साल के बच्चों को भी टीके लगाए गए।
विज्ञापन
सबसे पहले डोली को लगा टीका
छठे अभियान का शुभारंभ दिल्ली रेलवे फाटक निवासी डोली को टीका लगाकर हुआ। उन्होंने बताया कि टीका लगवाकर वह काफी खुश है। सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। - डोली --फोटो संख्या--25
नहीं सताएगा कोरोना का डर-
कोरोना महामारी की तीन लहर देखी हैं, काफी दहशत रहती थी। लेकिन अब टीका लगवा लिया है। कोरोना का डर नहीं सताएगा। 28 दिन बाद दूसरा टीका भी लगवाना है। - आरूष त्यागी।--फोटो संख्या-26
टीकाकरण के बाद मिली राहत
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक मौत की खबर से मन में भय बना हुआ था। टीकाकरण का काफी दिनों से इंतजार था, अब टीका लग गया है। - नंदिनी, हर्ष विहार।--फोटो संख्या--27
टीका लगने का था इंतजार
टीका लगने के बाद जान का खतरा नहीं होता है, चिकित्सकों ने भी इस बात को माना है। काफी दिनों से अपनी बारी का इंतजार था, अब टीकाकरण हो गया है। - मानसी,--फोटो संख्या--28
होली बाद चलेगा अभियान
छठे चरण में 56691 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पोर्टल पर संशोधन का कार्य चल रहा है। होली बाद युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सभी बच्चे टीका अवश्य लगवा लें।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।