फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

21 करोड़ में बनेंगी चार सड़कें, 50 गांवों के लोगों को राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
21 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें, 50 गांवों के लोगों को राहत
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुुनाव की आचार संहिता हटने के बाद विकास कार्यों में तेजी आने लगी है। अटके हुए प्रस्तावों पर काम शुरू हो गया है। जिले की चार सड़कों के निर्माण के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के तहत सड़कों के निर्माण में 21 करोड़ की धनराशि खर्च होगी वहीं 50 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
हापुड़ में चार सड़कों में धौलाना से देहरा पटरी मार्ग से माधापुर होते हुए गालंद तक, धौलाना से हावल, जोदापुर होते हुए बझैड़ा खुर्द होकर देहरा तक, मेरठ बुलंदशहर हाईवे से हरसिंहपुर होते हुए सालेपुर कोटला तक, गढ़ मेरठ रोड से झड़ीना तक और बाबूगढ़ से चांदनेर होते हुए रजापुर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार को भेजा गया था प्रस्ताव
योजना के तहत सड़कों का चयन करने के बाद डीपीआर बनाने के लिए संबंधित टीमों द्वारा सर्वे कराया गया इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया। आचार संहित हटते ही इन सड़कों की मंजूरी मिल जाएगी और जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों की माने तो इन सड़कों का निर्माण दिसंबर तक हो जाएगा। इससे करीब 50 गांवों के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
इन सड़कों के निर्माण की काफी समय से मांग उठ रही थीं, अधिकतर प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, अनुमति मिलने के बाद अगले माह तक इन सड़कों पर निर्माण शुरू हो जाएगा। - प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई।
सड़कें, लंबाई और कुल लागत -
1-धौलाना से देहरा पटरी से माधापुर होते हुए गालंद तक-लंबाई 5.80 किमी, लागत-3.74 करोड़
2-धौलाना से हावल, जोदापुर होते हुए बझैड़ा खुर्द होते हुए देहरा तक, लंबाई-5.6 किमी, लागत -3.81 करोड़
3-मेरठ बुलंदशहर हाईवे से हरसिंहपुर होते हुए सालेपुर कोटला तक, लंबाई-6.6 किमी-लागत-4.46 करोड़
4- गढ़ मेरठ रोड से झड़ीना तक-8.2 किमी-लागत-5.27 करोड़
5-बाबूगढ़ से चंदनेर होते हुए रजापुर मार्ग, लंबाई-5.1 किमी, 3.44 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed