{"_id":"6220f05ca4cbc176c94527bf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2348874154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसल ने दोस्त के लिए रद्द करा लिया था फ्लाइट का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसल ने दोस्त के लिए रद्द करा लिया था फ्लाइट का टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैसल ने दोस्त के लिए रद्द करा लिया था फ्लाइट का टिकट
हापुड़। यूक्रेन से लौटे हापुड़ निवासी फैसल और बनारस निवासी कमल की दोस्ती मिशाल बन गई है। दोनों ने खुशी के पल साथ निभाए तो कठिन समय में एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। यहां तक कि फैसल ने कमल के लिए अपनी फ्लाइट का टिकट भी रद्द कर दिया और दोनों एक ही फ्लाइट से भारत वापस लौटे।
बुधवार को यूक्रेन से सकुशल वापस अपने घर लौटे मोहम्मद फैसल ने बताया कि कमल सिंह से उनकी पहली मुलाकात 11 दिसंबर 2021 में कीव एयरपोर्ट पर हुई। दोनों एक ही कॉलेज से एमबीबीएस करने यूक्रेन आए थे। हॉस्टल पहुंचे तो एक ही कमरे में रहने लगे। दिन प्रतिदिन दोनों की दोस्ती अधिक गहरी होनी शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि इवानो फ्रैंकविस्क (जहां वह रहते थे) से दस किलोमीटर दूरी पर मंदिर था जहां कमल प्रतिदिन जाता था। इसका समाधान करने के लिए दोनों ने योजना बनाकर कमरे में ही एक छोटा मंदिर स्थापित करा दिया। जिससे उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं थी। वहीं, कमल भी फैसल को नमाज पढ़ने के लिए समय का ध्यान रखता था।
विज्ञापन
कमल के लिए निभाई दोस्ती
मोहम्मद फैसल को 23 फरवरी को भारत लौटने की फ्लाइट की टिकट मिल गई थी। वह युद्ध होने से पहले अपने घर लौट आते। लेकिन, कमल सिंह को टिकट नहीं मिल पाई थी। जिसके कारण वह काफी मायूस थे। ऐसे हालात में फैसल ने दोस्ती निभाने की ठानी और कमल की हिम्मत बनाए रखने के लिए उन्होंने अपना टिकट भी रद्द करा लिया।
दोनों ने हाथ पकड़ कर किया बार्डर पार
बीते शनिवार को दोनों बस के जरिए रोमानिया बॉर्डर से कुछ दूर पहले ही उतार दिए गए थे। बॉर्डर पार करने के लिए उन्हें 12 घंटे माइनस पांच डिग्री सेल्सियस डिग्री की कड़कड़ाती ठंड में खड़े होना पड़ा था। बॉर्डर पार करते समय काफी भीड़ थी तो सिक्योरिटी फोर्स एक दूसरे का हाथ पकड़ने की वजह से नाराज थे। इसलिए उन्होंने दोनों को बंदूक की बटों से मारा फिर भी दोनों ने एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा और हाथ पकड़ कर ही उन्होंने बॉर्डर पार किया।