{"_id":"6207e4bf0dc6e51f611753d1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233996330","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ता को भेजे आपत्तिजनक मेसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिवक्ता को भेजे आपत्तिजनक मेसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अधिवक्ता को भेजे आपत्तिजनक मेसेज
हापुड़। महिला अधिवक्ता के एक मनचला व्हाट्सएप पर लगातार आपत्तिजनक मेसेज भेजकर परेशान कर रहा है। इसके अलावा वह लगातार फोन भी कर रहा है। अधिवक्ता उसके करीब तीस मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर चुकी है, इसके बावजूद उसे नए-नए नंबरों से परेशान किया जा रहा है। अब अधिवक्ता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अधिवक्ता ने बताया कि पिछले काफी समय से कोई व्यक्ति आए-दिन उसे फोन करके परेशान करता आ रहा है। कॉल रिसीव करने पर आरोपी अश्लील बातें करता है। इतना ही नहीं आरोपी लगातार व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजता आ रहा है। वह अभी तक करीब 30 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक लिस्ट में डाल चुकी है। लेकिन वह नए-नए नंबरों से फोन करता आ रहा है।
विरोध करने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।