फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दूसरे चरण का चुनाव में गईं 83 रोडवेज बसें, यात्री बे-बस -यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, झेलनी पड़ रही परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दूसरे चरण के चुनाव में गईं 83 रोडवेज बसें, यात्री हुए बे-बस
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कराने के बाद हापुड़ रोडवेज की 83 बसें पुलिस फोर्स लेकर दूसरे चरण के मतदान में चली गई हैं। इसके चलते सभी रूटों पर बसों की किल्लत हो गई है। ऐसे में यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है और उन्हें बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
चुनाव आयोग ने अर्द्ध सैनिक बलों को मतदान वाले जनपदों में लाने ले जाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया है। इसके लिए हापुड़ रोडवेज की 83 बसों को अधिग्रहीत किया गया है। प्रथम चरण के मतदान के लिए रोडवेज की करीब 20 बसों को पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए लगाया गया था। क्षेत्र की 105 बसों में से 20 बसें लगने से दो रूट बस विहीन हो गए थे।
विज्ञापन

मतदान के बाद बसें लौट आईं लेकिन, निगम की 83 बसें दूसरे चरण के मतदान के लिए रवाना हो गईं। अब निगम के पास मात्र 22 बसें ही बची हैं। इनमें से करीब दो बसें मरम्मत के चलते सड़कों पर नहीं हैं। रूटों पर बसों की कमी से शनिवार को दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, नोएडा रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गाजियाबाद रूट पर ही चल रहीं 15 बसें
नगर से प्रतिदिन नौकरीपेशा करने के लिए हजारों लोग दिल्ली गाजियाबाद रूट पर जाते हैं। सबसे अधिक लोड इस रूट पर होने के कारण 55 से 60 बसें चलती थीं। लेकिन, अब निगम के पास मात्र 22 बसें ही चल रही हैं इनमें से 15 बसों को इस रूट पर चलाया जा रहा है। लेकिन, इतनी बसें इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त नही हैं।
निगम को हो रहा लाखों रुपये का नुकसान
रोडवेज बसों के संचालन से निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। लेकिन, बड़ी संख्या में बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण कर लिया गया है ऐसे में निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
डग्गामारों की कट रही चांदी
रूटों पर रोडवेज बसों की कमी के चलते डग्गामार वाहन संचालकों चांदी काट रहे हैं। वह यात्रियों से मनमाफिक सफर का किराए की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मजबूरन लोगों को डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। डग्गामार वाहन के खड़े होते ही उनमें भीड़ जमा हो रही है।

बसों के बढ़ाए गए हैं फेरे
चुनाव में बसों के अधिग्रहण होने के चलते यात्रियों को परेशानियों का तो सामना करना ही पड़ रहा है। लेकिन, यात्रियों की सुविधान के लिए बसों के फेर को बढ़ाया गया है। जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा जा सके। - संदीप नायक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed