फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

उम्मीदवारों के बूथों पर वोटों की बारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उम्मीदवारों के बूथों पर वोटों की बारिश
विज्ञापन

हापुड़। चुनाव में यदि किसी प्रत्याशी का गढ़ मजबूत होता है तो वह एक ठोस शुरूआत करता है। यह बात इस विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिली। हापुड़ के चारों मुख्य प्रत्याशियों के बूथों पर वोटों की बारिश हुई। भाजपा के विजयपाल आढ़ती और बसपा के मनीष सिंह के बूथ के अलावा गठबंधन के प्रत्याशी गजराज सिंह के बूथ पर खूब वोट डाले गए। ऐसे में तीनों प्रत्याशी अपने-अपने गढ़ में वोटरों को बूथों तक लाने में कामयाब रहे।

भाजपा के प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने एकेपी डिग्री कॉलेज में अपना मत डाला उनके बूथ पर इस बार 67.22 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पिछले चुनाव इस बूथ पर 68.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। बसपा के मनीष सिंह ने भी एकेपी डिग्री कालेज स्थित बूथ पर ही मतदान किया। उनके बूथ पर 64.99 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पिछले वर्ष इस बूथ पर 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ गया। गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह ने कमला अग्रवाल गर्ल्स स्कूल स्थित बूथ पर मतदान किया। यहां भी मतदाताओं का जोश दिखाई दिया और उनके बूथ पर 66.66 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर वोट डालने के मामले में कांग्रेस की भावना बाल्मीकि भी पीछे नहीं रही। उनके सिकंदरपुर काकौड़ी स्थित बूथ पर 62.81 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर मुख्य पार्टियों के चारों प्रत्याशी अपने अपने गढ़ में मजबूत स्थिति में हैं। प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने बूथों पर पड़े मतों के हिसाब से भी जीत हार का गणित लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed