फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ में मिले 16 और संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 49

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में कोरोना की जाँच कराते युवक संवाद - फोटो : HAPUR
हापुड़ में मिले 16 और संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 49
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर में हापुड़ का कोठीगेट और पिलखुवा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है, इन इलाकों में कुल सक्रिय मरीजों के 25 प्रतिशत मरीज हैं। 24 घंटे के अंदर 16 नए मरीज मिले हैं, अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 49 पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर बाजारों में भीड़ बेकाबू है, ऐसे में सामुदायिक संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। जल्द ही सीरो सर्वे भी शुरू कराने की बात कही जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने एक दिसंबर से तीसरी लहर का आगमन माना है, जिले में 28 दिसंबर को पहला मामला सामने आया था, इसके बाद से लगातार संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना के इस प्रसार को ओमिक्रॉन माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। क्योंकि एक सप्ताह पहले जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आ सकी है। मालूम हो कि जिले में अब तक कुल 12368 मरीज मिले हैं, इनमें 12103 स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, जबकि 216 को अपनी जान गवानी पड़ी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इन इलाकों में मिले मरीज
मोहल्ला दशमेशनगर, कोठीगेट, पीरनगर सूदना, अर्जुन नगर, श्रीनगर, पुराना बाजार, पन्नापुरी, नवादा में कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन इलाकों में कंटेंमेंट जोन बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मरीजों को सांस में हल्की परेशानी, सात हैं भर्ती
अस्पतालों में भर्ती तीन को सांस लेने में हल्की समस्या बतायी जा रही है। हालांकि उनका ऑक्सीजन स्तर सामान्य बना हुआ है, बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के ही उनका उपचार किया जा रहा है। अब अस्पताल में कुल सात मरीज भर्ती हैं, बाकी मरीज होम आइसोलेट हैं।
नहीं सुधरे तो सामुदायिक प्रसार का झेलना पड़ेगा संकट
कोरोना का खतरा जिस तरह बढ़ रहा है, अफसर उसे लेकर चिंतित हैं। क्योंकि बाजारों में हालात बदतर हैं, लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं, ऐसे में सामुदायिक प्रसार का खतरा बढ़ गया है। दूसरी लहर की तरह ही हालात बन सकते हैं।
चार मरीज स्वस्थ घोषित
तीसरी लहर में कोरोना संक्रमित हुए चार मरीज शुक्रवार को स्वस्थ घोषित कर दिए गए। अब तक कुल छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या अब 49 है।
1355 मरीजों की हुई थी जांच
शुक्रवार को जिलेभर में 1355 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट की जांच में छह, आरटीपीसीआर की जांच में 10 मरीज पॉजिटिव मिले। संक्रमितों को आइसोलेट करा दिया गया है।

संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें, ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। जिले में अब 49 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed