फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

8.22 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें, पेयजल के लिए सात ट्यूबवैल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
8.22 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें, पेयजल के लिए सात ट्यूूूबवेल
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका हापुड़ क्षेत्र की 12 सड़कों का निर्माण 15वें वित्त की राशि से किया जाएगा। इसके अलावा पानी की सप्लाई के लिए चार बड़ी ट्यूबवेल, सात मिनी ट्यूबवेल और तीन-तीन किलोमीटर लंबी पांच पाइप लाइनों का निर्माण भी होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने नगर पालिका को 8.22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की अनुमति दी है।
नगर पालिका ने अपने क्षेत्र में 15वें वित्त की राशि से विकास कार्य कराए जाने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी। इनमें नगर पालिका हापुड़ क्षेत्र में कार्यों की स्वीकृति के बाद जल्द ही कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनमें 2.25 करोड़ की लागत से सड़कें, 3.5 करोड़ की लागत से चार ट्यूबवेल, 40 लाख में सात मिनी ट्यूबवेल लगाई जाएंगी, 1.5 करोड़ की लागत से नगर पालिका स्वास्थ्य उपकरण खरीदेगी। बड़े ट्यूबवेल नगर पालिका परिसर, बुलंदशहर रोड आवास विकास, गढ़ रोड और रामपुर रोड पर लगाया जाएगा। पेयजल के लिए पाइप लाइन का निर्माण गढ़ रोड साकेत, सर्वोदय कालोनी, पुलिस लाइन नेहरूनगर, गढ़ रोड अनुज विहार और रामपुर रोड पर होगा। इसके अलावा अतरपुरा, अर्जुन नगर, रफीकनगर सहित सात स्थानों पर मिनी ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जल्द पूरी की जाएगी टेंडर प्रक्रिया-
जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी कार्यों का निर्माण अगले माह तक शुरू कर दिया जाएगा।-एसके गौतम, ईओ, हापुड़।
-----
इन सड़कों का होगा निर्माण -
- वार्ड नंबर चार साकेत कालोनी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क
- वार्ड नंबर पांच इंद्रगढ़ी में सीसी रोड का निर्माण
- वार्ड नंबर 13 चंद्रलोक कालोनी में नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण
- वार्ड नंबर 14 शिवपुरी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण
- वार्ड नंबर 16 इंद्रानगर कालोनी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क
- वार्ड नंबर 19 मोहल्ला कोठीगेट नई आबादी में सुंदरीकरण का कार्य
- वार्ड नंबर 19 मोहल्ला कोठीगेट नई आबादी में नाली व सड़क का निर्माण कार्य
- वार्ड नंबर 32 भगवानपुरी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क
- वार्ड नंबर 35 नई शिवपुरी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण
- वार्ड नंबर 35 सैनी मार्केट टीपीएस के सामने नाली व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण
- वार्ड नंबर 36 मोहल्ला चाहकमाल में सीसी रोड का निर्माण
नाले के पानी होगा शोधित
इस धनराशि से शहर का एक नाला शोधित किया जाएगा। निवाजीपुरा से बाईपास तक इस नाले का निर्माण कराया जाएगा और इस नाले के पानी को सामान्य तरीके से ट्रीट करने के बाद बाईपास पर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed