{"_id":"61c0bdd839e71b1f7860fbc3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2313925103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर रोड पर पुलिस ने बंद कराई कबाडिय़ों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर रोड पर पुलिस ने बंद कराई कबाडिय़ों की दुकानें
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर कबाड़ी की दुकान पर खड़ी कार की जानकारी करते कोतवाल । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर रोड पर पुलिस ने बंद कराई कबाड़ियों की दुकानें
हापुड़। सोतीगंज के बाद हापुड़ में चोरी के वाहनों के कटान की संभावनाओं को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर रोड पर अभियान चलाया। पुलिस ने कबाड़ियों की दुकानों को बंद कर दिया। वहीं एक कबाड़ी को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस की कार्रवाई से कबाड़ी ताले लगाकर भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि सोतीगंज की तरह हापुड़ में भी दुकानें बंद कराई जाएंगी।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों की दुकानें बंद होने के बाद हापुड़ में इस कारोबार के बढ़ने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दोपहर को कोतवाली पुलिस ने इनके खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस को देखकर कबाड़ी दुकानों के ताले लगाकर भाग खड़े हुए। जिन्होंने दुकानों को बंद नहीं किया, उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। दोपहर बाद एक बार फिर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह मौके पर पहुंचे और यहां दुकान खोलकर बैठे एक कबाड़ी को हिरासत में ले लिया।
सीओ सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बुलंदशहर रोड को मेरठ का दूसरा सोतीगंज बनने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।