फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ओमिक्रॉन का डर : खांसी-जुकाम के मरीजों की कराई जाएगी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ओमिक्रॉन का डर : खांसी-जुकाम के मरीजों की कराई जाएगी जांच
विज्ञापन

हापुड़/पिलखुवा। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अब सरकारी अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार के हर मरीज की कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है। उपचार से पहले ही जांच करानी होगी। अस्पतालों के साथ जिले में अलग से जांच कैंपों की व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना 1500 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा है।
ओमिक्रॉन से पीड़ित कई मरीज अब देश में मिल चुके हैं। इस संक्रमण के फैलने की रफ्तार काफी तेज बतायी जा रही है। हापुड़ में इसका प्रसार न हो, इसकी तैयारियों में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। कोरोना से पीड़ित मरीजों में नजला, खांसी, बुखार प्रमुख लक्षण होते हैं। इन दिनों कोल्ड के भी मरीजों में इस तरह के लक्षण मिल रहे हैं। नए स्वरूप के खतरे को लेकर सरकारी अस्पतालों में इस तरह के लक्षण वाले मरीजों की जांच अनिवार्य कर दी गई है। सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि खांसी, जुकाम होने पर भी मरीज खुद ही अस्पताल जाकर कोविड की जांच करा लें, ताकि संक्रमण के प्रसार पर रोक लगायी जा सके। सरकारी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन

--
बाहर से आने वालों से सचेत रहने की जरूरत
पिलखुवा प्रभारी चिकित्सक डॉ. चंदनप्रकाश का कहना है कि पिलखुवा की चादर विश्व विख्यात है। यहां विदेशों से बाजार करने आने वाले लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। जिन देशों में ओमिक्रॉन ने पैर पसर लिए है, वहां से लोगों से अधिक सचेत रहने की जरूरत है। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होने के बावजूद भी उन्हें कम से कम एक सप्ताह तक होम आईसोलेशन में रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोजाना 1500 जांच कराने का लक्ष्य
कोरोना महामारी के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में फोकस जांच शुरू करा दी है। रोजाना 1500 जांच का लक्ष्य है, इसमें 1200 के करीब रोजाना सैंपलिंग हो रही है। राहत की बात यह है कि जिले में अब कोरोना का कोई मरीज नहीं है।
--
कोरोना के लक्षण-
सूखी खांसी होना।
बुखार आना, सिरदर्द।
थकान महसूस होना।
शरीर के हर हिस्से में दर्द होना।
बोलने में परेशानी महसूर करना।
सांस फेलना, दस्त लगना।
गले में खराश होना।
--
इन निर्देशों का करना होगा ख्याल -
- मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
- भीड़ वाले स्थानों पर दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।
- बुखार-खांसी-जुकाम होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
- घर या ऑफिस की खिड़कियां खोलकर रखें।
- हैंडवाश करते रहे और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed