फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

राकेश टिकैत के साथ 15 तक गाजीपुर बॉर्डर पर डटे रहेंगे हापुड़ के किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
राकेश टिकैत के साथ 15 तक गाजीपुर बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के बाद अब बॉर्डर खाली होने शुरू हो गए हैं। लेकिन हापुड़ के किसान अब 15 दिसंबर को राकेश टिकैत के साथ वापसी करेंगे। जिलाध्यक्ष, मंडल महासचिव समेत 50 से अधिक कार्यकर्ता बॉर्डर पर डटे हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में 27 नवंबर 2020 से किसानों ने आंदोलन शुरू किया था। अब केंद्र सरकार ने तीनों कानूनों को वापस ले लिया है। जिसके बाद किसानों ने घर लौटने का एलान भी कर दिया है। बॉर्डर से किसान धीरे धीरे वापसी कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह वापसी में अभी 15 दिसंबर तक का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू का राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हापुड़ के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा से अपने साथियों समेत 15 तक रुकने की अपील की। जिस पर हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने घर वापसी का समय बदल दिया है। दिनेश खेड़ा ने कहा कि 15 दिसंबर को सभी कार्यकर्ता हापुड़ लौटेंगे। इसके बाद स्थानीय मुद्दों को हल कराया जाएगा। इस आंदोलन में भी सबसे पहले हापुड़ के ही कैंप लगे थे और सबसे बाद में भी यहीं के किसान घर जाएंगे। मंडल महासचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी किसानों की बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जयवीर सिंह चौधरी, महीपाल चौहान, बुद्धप्रकाश शर्मा, दिनेश त्यागी, अमरेंद्र सिद्धू, संदीप चौधरी, ताज खां, इकराम खां, इंसाफ अली, इस्तेकार खां, धनवीर शास्त्री, रविंद्र सिंह गढ़ी, श्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह बाना, हरेंद्र सिंह उबारपुर, मुबारक खां, जित्ते चौहान, बबली, नीलम त्यागी, ज्योति शर्मा, मनी आदि मौजूद रहेे।

एक्लव्य सिंह सहारा को सम्मानित किया --
संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन की ओर से जिला हापुड़ के एकलव्य सिंह सहारा को पहले दिन से आंदोलन को मजबूती देने में किसान क्रांति गेट गाजीपुर बॉर्डर के मंच से सम्मानित किया गया। एकलव्य सिंह ने कहा कि आंदोलन से एक बड़ी जीत प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed