फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नौचंदी समेत चार जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर, मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नौचंदी समेत चार जोड़ी ट्रेनों में मिलेगा अनारक्षित टिकट
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के यात्री अब नौचंदी एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन चारों ट्रेनों में दस दिसंबर से अनारक्षित टिकट की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। यात्री टिकट काउंटर या यूटीएस एप से अनारक्षित टिकट खरीद सकते हैं।
रेलवे बोर्ड ने करीब दो माह पहले अनारक्षित टिकट शुरू कराने के लिए मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों से ट्रेनों की सूची मांगी थी। अधिकारियों ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली करीब दस ट्रेनों का नाम शामिल किया था। इनमें से चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी होता है। इन ट्रेनों में नौचंदी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में अब लोग जनरल टिकट को खरीदकर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

जल्द ही सभी ट्रेनों में मिलनी शुरू होगी यह सुविधा
दस दिसंबर से हापुड़ स्टेशन पर ठहरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित कोच जोड़े जाएंगे। इन कोचों में यात्री जनरल टिकट पर सफर कर सकेंगे। जल्द ही सभी ट्रेनों में यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो सकती है। एमएसटी पर सफर करने का निर्णय जोनल मुख्यालय से होगा। - अजब सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed