फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रार्थना के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रार्थना के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास सर्वोदय कॉलोनी स्थित एक मकान में प्रार्थना कराने के नाम पर दंपती द्वारा धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन व स्थानीय लोगों ने हंगामा करा दिया। कोतवाली व देहात पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से एक दंपती रहते हैं। प्रत्येक रविवार को उनके घर पर एक प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग आते हैं। आरोप है कि दंपती व उनसे जुड़े अन्य लोग प्रार्थना कराने के नाम पर लोगों का धर्मांतरण करा रहे हैं। लोगों को दूसरे धर्म की पुस्तकें और सामग्री वितरित की जाती है। लोगों को रुपयों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। रविवार को भी काफी संख्या में लोग दंपती के घर में प्रार्थना कर रहे थे। इसकी जानकारी हिंदू संगठन को मिल गई। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए और धर्मांतरण की जानकारी होने पर हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी पर थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय व कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दंपती व उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed