फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ट्रैक्टर रैली से भाजपा किसान मोर्चा ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड से जाती भाजपा की ट्रैक्टर रैली संवाद - फोटो : HAPUR
ट्रैक्टर रैली से भाजपा किसान मोर्चा ने किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव से पहले कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद भाजपा किसानों को साधने में जुटी है। इसके लिए सभी जिलों में ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। मंगलवार को हापुड़ में किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली नवीन मंडी से शुरू होकर प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय तक पहुंची। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के पउप्र क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी तेजा गुर्जर ने कहा कि सरकार ने हमेशा किसानों के हित में निर्णय लिए हैं। किसान भी चर्चा कर रहे हैं, कि आजादी के 75 वर्ष में यदि हम तुलनात्मक अध्ययन करें, तो कांग्रेस व उससे गठबंधन की सरकारों ने किसानों को भ्रमित कर उनकी भावनाओं से खेलने का काम किया है। प्रदेश महामंत्री सतेंद्र तुगाना ने कहा कि विपक्ष की सरकार ने किसानों के हित में हमेशा झूठे वादे किए। वहीं आज किसानों को बरगलाने का काम कर रहे है। प्रदेश सह प्रभारी जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि पूर्व की अटल बिहारी या वर्तमान की मोदी सरकार हो, किसानों को क्रेडिट कार्ड, किसानों के नौजवान बेटों के हित में निर्णय लिए, प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांवों को चमकाने, पीएम किसान सम्मान निधि से आय बढ़ाने आदि काम किए है।
विज्ञापन

रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्य अतिथि के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अमित सिवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक कमल मलिक, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक विजयपाल आढ़ती, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार का जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। इस मौके पर योगेंद्र चौधरी, पंकज गर्ग, जिनेन्द्र चौधरी, ज्ञान सिंह लोचन, अमित त्यागी, प्रदीप त्यागी, अमित चौधरी, पंकज शर्मा, सुयश वशिष्ठ, मनोज तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली से सड़के हुई जाम
नवीन मंडी से ट्रैक्टर रैली हापुड़ से गढ़ दिल्ली रोड से होकर निकली। इस दौरान यातायात भी प्रभावित रहा। तहसील चौराहा, दिल्ली रोड व मेरठ रोड पर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस मुस्तैद रही और जल्द ही यातायात सामान्य हो गया।

गढ़ रोड से जाती भाजपा की ट्रैक्टर रैली  संवाद

गढ़ रोड से जाती भाजपा की ट्रैक्टर रैली संवाद- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड से जाती भाजपा की ट्रैक्टर रैली  संवाद

गढ़ रोड से जाती भाजपा की ट्रैक्टर रैली संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed