फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सौलाना में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन श्मशान शेड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सौलाना में गिरा निर्माणाधीन श्मशान का शैड व पिलर संवाद - फोटो : HAPUR
सौलाना में गिरा निर्माणाधीन श्मशान का शेड
विज्ञापन

धौलाना। गांव सौलाना में जिला पंचायत कोटा से बनाया जा रहा श्मशान शेड भरभरा गिर गया। किसान मजदूर संगठन ने मामले की शिकायत एसडीएम से कर जांच की मांग की है।

गांव सौलाना में जिला पंचायत की ओर से करीब 3 लाख की लागत से श्मशान शेड का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माणाधीन शेड के पिलर पर बीम बना दिए गए थे, जबकि बाकी कार्य अभी अधूरा ही पड़ा था। सोमवार रात किसी समय यह ढांचा भर भराकर गिर गया। गनीमत रही कि निर्माण पूरा होने से पहले ही यह गिर गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि मानकों के अनुसार कार्य नहीं हो रहा था। पूरे निर्माण कार्य में नई अव्वल ईटें लगाई जानी हैं। लेकिन ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने धांधली की जांच की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य राखी शर्मा ने एसडीएम धौलाना से शिकायत की। एसडीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि जनवरी माह में भी ग्राम पंचायत निधावाली में श्मशान शेड में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ठेकेदार व अवर अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा ने बताया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और पुरानी ईटों को लगाए जाने की जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी। अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई होगी।

घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन  संवाद

घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed