{"_id":"6196a4f24335ac7bff3c05ca","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2295851137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को जान से मारने की धमकी देकर जेठ ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को जान से मारने की धमकी देकर जेठ ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के निवासी एक महिला से जेठ ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि जब उसने पति को आपबीती बताई तो उसने भाभी से साथ उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी जेठ, पति, जेठानी और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसका निकाह बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही जेठ उस पर बुरी नजर रखने लगा। जेठ की करतूत पति को बताई लेकिन पति ने अनसुना कर दिया। छह माह पहले उसने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद से ही पति, जेठ, जिठानी, ननद ने दहेज के नाम पर उसका उत्पीड़न करने लगे। महिला का आरोप है कि 8 नवंबर को पति घर पर नहीं था तो जेठ ने कमरे में घुस आया और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि जब उसे पति को बताया तो पति ने फोन कर उसकी जेठानी बुलाया। दोनों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।