फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज डिप्टी सीएम हापुड़ में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आज डिप्टी सीएम हापुड़ में
विज्ञापन

हापुड़। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सोमवार को हापुड़ में होंगे। वे नगर के मनोहर हैरिटेज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारियों के साथ कार्ययोजना की बैठक करेंगे। टिकट के दावेदारों पर भी चर्चाएं हो सकती हैं। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक समीक्षा होगी।

प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए सभी दल रणनीति तैयार कर रहे हैं। टिकट की दावेदारी के अलावा अन्य तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में तीनों विधानसभा सीटों के लिए दावेदार जुट रहे हैं। इन तैयारियों के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री एवं पउप्र के प्रभारी जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल द्वारा पउप्र के 15 जिलों के मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, जिला प्रभारी, विधान सभा प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक करने के लिए सोमवार को हापुड़ पहुंच रहे हैं। वे पदाधिकारियों से चुनाव से जुड़े सभी मुद्दों पर बारीकी से समीक्षा करेंगे। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर पदाधिकारियों से वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed