फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कूड़ा लेकर पहुंचे कर्मियों को खदेड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कूड़ा लेकर पहुंचे कर्मियों को खदेड़ा
विज्ञापन

पिलखुवा। गाजियाबाद नगर निगम की ओर एक बार फिर गालंद गांव में कूड़ा डंप करने का प्रयास किया गया। इसका पता चलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर कर्मचारियों को जेसीबी और डंपरों के साथ खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने गांव में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देने का एलान किया है।
गाजियाबाद नगर निगम की ओर से मसूरी नहर की पटरी के पास गांव गालंद में डंपिंग ग्राउंड के लिए 60 एकड़ भूमि चयनित की गई थी। इसमें गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कूड़ा डालना शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को गाजियाबाद से कूड़ा लेकर कई डंपर गांव गालंद में डंपिंग ग्राउंड पर पहुंच गए। कूड़ा लेकर डंपर के आने की भनक ग्रामीणों को लगी तो ग्राम प्रधान संजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सभी कर्मचारियों को वाहनों के साथ वापस खदेड़ दिया और यहां दोबारा कूड़ा लेकर न आने की चेतावनी भी दी। हंगामा करने वालों में नीरज, संजू, आकाश, रामपाल, कल्लू, संदीप, मनोज, राजेश, राकेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है हंगामा
डंपिंग ग्राउंड का विवाद नया नहीं है, इस पर पहले भी विवाद हो चुका है। पहले ग्रामीणों के विरोध के चलते गाजियाबाद नगर निगम बैकफुट पर आ गया था और तभी से यह भूमि खाली पड़ी थी, लेकिन अब एक बार फिर इस भूमि पर कूड़ा डालने का प्रयास किया गया है। प्रधान संजय कुमार ने बताया कि किसी भी कीमत पर यहां कूड़ा नहीं डालने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण इसके लिए आंदोलन के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों का तर्क है कि इससे बीमारियां होंगी और गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिली थी। कुछ ग्रामीणों ने कूड़ा डालने का विरोध किया था। मामले को लेकर गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों और ग्रामीणों से वार्ता कर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। -विजय वर्धन तोमर, एसडीएम, धौलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed