{"_id":"614236eb8ebc3e24c85b6f1a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2259599187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर ठगे 46.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर ठगे 46.50 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बेचने के नाम पर ठगे 46.50 लाख रुपये
हापुड़। जमीन बेचने के नाम पर जनपद गाजियाबाद के राजनगर निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने 46.50 लाख रुपये की ठग लिए। इसके बाद आरोपियों ने बैनामे से इनकार कर दिया और हत्या की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद गाजियाबाद के राजनगर निवासी हाजी आशिक अली ने बताया कि जनपद अमरोहा के थाना धनौरा क्षेत्र के भारापुर माफी निवासी जगजीत, संभल के गांव सैदपुर निवासी ओम प्रकाश व हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी मंजीत सिंह से उसकी जान पहचान थी। उसने इन लोगों से कृषि भूमि खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद इन लोगों ने उसे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में भूमि दिखाई। दोनों पक्षों के बीच जमीन का सौदा 51 लाख रुपये पक्का बीघा में तय हुआ था। छह फरवरी 2014 को पीड़ित ने बयाने के तौर पर 11 लाख रुपये थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर शाहपुर जट्ट निवासी भूमि स्वामी संत सिंह व जगजीत सिंह को दिए थे।
पीड़ित ने अपने चेक व बैंक खाते के माध्यम से 19 लाख रुपये संत सिंह के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद प्रॉपट्री डीलर मंजीत सिंह को 16.50 लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने बैनामा करने से इनकार कर दिए। रुपये मांगने पर आरोपी तभी से बहाने बनाते आ रहे हैं। अब पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लेनदेन के संबंध में रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।