फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अगले माह गढ़-मेरठ रोड का चौड़ीकरण होगा शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अगले माह गढ़-मेरठ रोड का चौड़ीकरण होगा शुरू
विज्ञापन

हापुड़। गढ़-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण का काम अगले महीने शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 8 गांवों में अधिग्रहण का कार्य 93 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मेरठ से गढ़ तक का सफर आरामदायक हो जाएगा। मेरठ जिले के गांवों में भी अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है।
मेरठ-गढ़ एनएच-709 ए के चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। भूमि अधिग्रहण का कार्य तेज होने के साथ इसके निर्माण की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही हैं। गढ़ से मेरठ के बीच इस रोड का दो लेन से चार लेन चौड़ीकरण होना है। एनएचएआई की टीमों ने सर्वे कर प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की संख्या की सूची भी तैयार कर ली है। मेरठ जिले में पड़ने वाले गांवों में जमीन अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। वहीं हापुड़ में भी इस कार्य को युद्धस्तर पर चलाया गया है। अब तक 93 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण कर किसानों को पैसा दिया जा चुका है। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर महीने में इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हापुड़ के इन गांवों से निकल रहा है हाईवे
जिले के आठ गांवों बदरखा, दौताई, खिलवाई, जनूपुरा, पौपाई, निजामपुर हिरनपुरा, लोधीपुर सोभन, नानपुर की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके तहत हापुड़ में कुल 110 करोड़ का मुआवजा बांटा जाना है। इसके सापेक्ष 93 प्रतिशत मुआवजा बांटा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन गुजरते हैं दस हजार से अधिक वाहन-
मेरठ गढ़ के बीच सर्वे कर रही टीम ने बताया कि इस हाईवे पर एक दिन में करीब दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें लोडेड ट्रकों की संख्या भी अच्छी खासी है जो पूरी रात इस सड़क पर दौड़ते हैं। करीब तीन हजार के आसपास बड़े ट्रक एक दिन में यहां से गुजरते हैं।

जनपद में हाईवे की स्थिति
48.06 किमी - हाईवे की कुल लंबाई
08 - गांवों में हो रहा अधिग्रहण
32 हेक्टेयर - जमीन का होना है अधिग्रहण
जमीन अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 93 फीसदी अधिग्रहण हो चुका है, शेष कार्य भी जल्द कर लिया जाएगा। अगले महीने हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही वाहन चालकों को बेहतर सफर करने का मौका मिलेगा। - राकेश सूद, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed