फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जुलाई में संक्रमण की रफ्तार कम हुई, अगस्त में मिले केवल दो मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जुलाई में संक्रमण की रफ्तार कम हुई, अगस्त में मिले केवल दो मरीज
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना का असर कम होने से जुलाई और अगस्त महीने में संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पिछले 35 दिनों में सिर्फ 25 नए मरीज ही मिल सके हैं, जबकि एक की मौत हुई है। रोजाना 1500 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। अब तक 12304 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं, इनमें 12079 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल महीने में शुरू हुई थी। करीब दो महीने तक संक्रमण का असर रहा। घर-घर में कोरोना का असर रहा जिसके चलते अस्पताल भी फुल हो गए। ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को उपचार में काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। हालांकि मई के अंत में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

10 जून के बाद संक्रमण की दर में तेजी से गिरावट आई। जुलाई महीने में सिर्फ 23 मरीज मिले, जबकि अगस्त महीने में अब तक सिर्फ दो ही मरीज मिले हैं। जिले के एक अस्पताल में एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 9 है। जिनका उपचार चल रहा है, कुल मिलाकर जुलाई और अगस्त महीने में अब संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग चुका है, जो राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पर संक्रमित मिलने से बढ़ी थी चिंता
जुलाई महीने में जिला कोरोना मुक्ति के करीब पहुंच गया था, सिर्फ एक ही मरीज एक्टिव था। लेकिन छिजारसी टोल प्लाजा पर एक ही साथ 6 मरीज मिलने से फिर से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ गई।

चार महीनों में मिले कोरोना मरीज
अप्रैल----2463
मई------4620
जून------350
जुलाई-----23
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-------655405
कुल मरीज-------12304
स्वस्थ मरीज------12079
एक्टिव मरीज------09
कुल मौत---------216
मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करना होगा। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बेकाबू कर सकती है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed