{"_id":"610836458ebc3e84245c3425","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223429284","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्कैन के लिए मरीजों को करना पड़ा 2 घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्कैन के लिए मरीजों को करना पड़ा 2 घंटे इंतजार
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित सीएचसी में सिटी स्कैन कराने के लिए इंतजार करते मरीज।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटी स्कैन के लिए मरीजों को करना पड़ा 2 घंटे इंतजार
हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में सोमवार को सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 2 घंटे के इंतजार के बाद मरीजों के नंबर लग सके। एक सप्ताह से मशीन खराब पड़ी थी, जिसके चलते यह समस्या बनी। सुबह आठ बजे से ही चैंबर के बाहर लंबी कतारें लग गई।
मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ एक मशीन है, जो गढ़ रोड सीएचसी पर लगी है। बीते एक सप्ताह पूर्व यह मशीन खराब हो गई थी। जिसके पार्ट्स बेंगलरु से मंगाए गए, अर्थिंग के कारण मशीन में फॉल्ट हुआ था। ऐसे में मरीज एक सप्ताह से रोजाना भटक रहे थे।
सोमवार को मशीन सही होने की सूचना जैसे ही उन्हें मिली। वह बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। सुबह आठ बजे से ही चैंबर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गई। घंटों के इंतजार के बाद मरीजों के नंबर लग सके। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
दो घंटे से कर रही हूं इंतजार
कमर के दर्द से परेशान हूं, चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने के लिए बोला है। दो घंटे से वह अपनी बारी का इंतजार कर रही है, अब नंबर आया है। एक सप्ताह से वह भटक रही है। -सरिता, भीमनगर।
पेट के दर्द से परेशान
पेट के दर्द से काफी परेशान हैं, चिकित्सक के परामर्श पर सीटी स्कैन कराने के लिए सीएचसी आए हैं। लेकिन दो घंटे से भी अधिक समय हो गया है। उनका नंबर नहीं आ सका है। -हजीम, रामगढ़ी।
मशीन खराब होने से बनी परेशानी
मशीन के पार्ट्स लोकल मार्केट में नहीं मिल सके थे। बेंगलुरु से मशीन के पार्ट्स मंगाए गए हैं। जिसके चलते कई दिन मशीन बंद रही, ऐसे में मरीजों की अधिक संख्या होने के चलते नंबर आने में देरी हो रही है।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।