फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर के बाहर से कुत्ता भगाने पर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur news
घर के बाहर से कुत्ता भगाने पर पीटा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर से कुत्ते को भगाने से बिफरे दूसरे पक्ष के लोगों ने एक व्यक्ति को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पति को बचाने आयी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला चमरी निवासी सचिन ने बताया कि मंगलवार रात पड़ोस के एक व्यक्ति का पालतू कुत्ता उनके घर के बाहर उल्टी कर रहा था। उन्होंने ने कुत्ते को वहां से भगा दिया। इसके बाद गुस्साए पड़ोसी राजीव त्यागी व सुमन त्यागी उसके घर पर आ गए। दोनों ने उसके भाई तेजपाल को लाठी-डंडों पीट-पीटकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

बीच-बचाव कराने पर भाभी रेखा के साथ गाली गलौज कर हत्या की धमकी दी। शोर-शराबा होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें, देखकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल तेजपाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में पीड़ित पक्ष के लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed