फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा एक्सप्रेस वे के लिए हापुड़ को मिले 175 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिले 175 करोड़
विज्ञापन

हापुड़। गंगा एक्स्प्रेसवे के लिए हापुड़ को 175 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। हालांकि जिले से 272 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई थी। अधिकारियों के अनुसार अगस्त के प्रथम सप्ताह तक गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि का अधिग्रहण हो जाएगा। जिले को अभी तक अधिग्रहण के लिए 670 करोड़ का बजट मिल चुका है। इसमें 1540 किसानों को 495 करोड़ की राशि बांटी जा चुकी है।
मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 34 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। हापुड़ में यह हाईवे 29 गांवों से होकर निकलेगा। इसमें हापुड़ तहसील के सात और गढ़मुक्तेश्वर के 22 गांव शामिल है। जिसकी लंबाई यहां 32 किलोमीटर है। किसानों से इस हाईवे निर्माण के लिए 418 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेस की भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। जिले में भूमि अधिग्रहण के लिए 765 करोड़ रुपये की आवश्यकता थी। कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन द्वारा शासन को 272 करोड़ रुपये की डिमांड भेेजी गई थी। इसके सापेक्ष जिले को बृहस्पतिवार को यूपीडा द्वारा 175 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस बजट से अब हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर में किसानों से बैनामे का कार्य तेजी से हो सकेगा। अब कुल 765 में 670 करोड़ रुपये जिलेको प्राप्त हो चुके हैं। मात्र 95 करोड़ रुपये की धनराशि ही शेष बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त के पहले सप्ताह में अधिग्रहण पूरा
शासन द्वारा हर हाल में जून के अंत तक या अगस्त के पहले सप्ताह में ही अधिग्रहण पूरा हो सकेगा। अभी जिले में 1540 किसानों की भूमि का अधिग्रहण हो चुका है और इन किसानों की 290 हेक्टेयर भूमि के लिए 495 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है। जबकि मात्र 85 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण ही शेष बचा है।

अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे की भूमि खरीद के लिए जिले को 175 करोड़ का बजट मिला है। हाल ही में 272 करोड़ की डिमांड भेजी गई थी। 765 करोड़ के सापेक्ष अभी तक जिले को 650 करोड़ का बजट प्राप्त हो चुका है। बजट प्राप्त होने के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। जल्दी ही अधिग्रहण पूरा हो जाएगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed