फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कर्मचारियों की सर्विस बुक में छेड़छाड़ पर बैठी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कर्मचारियों की सर्विस बुक में छेड़छाड़ पर बैठी जांच
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ में 32 सफाईकर्मियों की सर्विस बुक से छेड़छाड़ के मामले में जांच तेज हो गई है। नगर पालिका ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी हैं। अब जल्द ही स्वास्थ्य विभाग सभी 32 कर्मचारियों के नए आयु प्रमाण पत्र जारी करेगा।
पिछले दिनों नगर पालिका परिषद हापुड़ में सफाई कर्मचारियों की सर्विस बुक में छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया था। सर्विस बुक किसी भी सरकारी कर्मचारी का अहम दस्तावेज होता है। इसके माध्यम से उसकी नौकरी के पूरे लेखा की जानकारी हासिल की जा सकती है, लेकिन इन कर्मचारियों की सर्विस बुक में ज्वाइनिंग से लेकर अब तक काफी कटिंग है। पालिका अफसरों की मानें तो इसमें उम्र को लेकर गड़बड़ी ज्यादा की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र भेजने के बाद मामला पकड़ में आया। मामला संज्ञान में आते ही पालिका के अधिकारियों ने जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया।
विज्ञापन

जांच में सभी बिंदुओं को शामिल किया गया है। जिससे लापरवाही सामने आ सके और भविष्य में भी इस प्रकार की गलती नहीं हो। जांच के दौरान ऐसे 32 सफाईकर्मियों की सर्विस बुक में छेड़छाड़ मिली है। पालिका ने सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही सभी कर्मचारियों के नए व प्रमाणिक आयु प्रमाण पत्र जारी करेगा। नगर पालिका ईओ एसके गौतम का कहना है कि मामले में कमेटी को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed