फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

15 माह बाद 19 से चलेगी शटल मैमू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
15 माह बाद 19 से चलेगी शटल मैमू
विज्ञापन

हापुड़। करीब 15 माह बाद बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज तक जाने वाली शटल मैमू 19 से चलने लगेगी। इस पैसेंजर ट्रेन के बंद होने से दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब ट्रेन के चलने से बुलंदशहर सहित हापुड़ के यात्रियों को दिल्ली एनसीआर आवागमन करने में राहत मिल सकेगी।
पिछले साल मार्च माह के अंत में कोरोना संक्रमण के चलते सभी ट्रेनों के पहिये थम गए थे। इसमें बुलंदशहर से हापुड़ होते हुए तिलक ब्रिज तक जाने वाली शटल ट्रेन भी शामिल थी। हालांकि अनलॉक होने पर भ्ीा शटल को नहीं चलाया गया। इससे हापुड़, बुलंदशहर व अन्य जनपदों के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसके संचालन के लिए दैनिक यात्री संघ भी लगातार मांग उठा रहा था।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों को मिलेगी राहत
बुलंदशहर के अलावा, बराल, छपरावत, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, पिलखुवा आदि स्टेशनों से सैकड़ों लोग शटल ट्रेन पकड़ सकेंगे। शटल ट्रेन के चलने की घोषणा से दैनिक यात्री संघ के लोगों के चहरे खिल गए हैं। अब उनको दिल्ली, गाजियाबाद, साहिबाबाद आवागमन में करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ पहुंचने का समय
19 जुलाई को तिलक ब्रिज-बुलंदशहर(04340) ट्रेन शाम को 06:15 पर तिलक ब्रिज से चलेगी। ट्रेन रात को 08:40 बजे हापुड़ पहुंचेगी। जबकि ट्रेन के रात को बुलंदशहर पहुंचने का समय 09:50 बजे रहेगा। वहीं 20 जुलाई से बुलंदशहर-तिलक ब्रिज (04439) सुबह को 05:40 बजे बुलंदशहर से चलेगी। ट्रेन सुबह को 06:40 बजे हापुड़ पहुंचेगी। शटल का तिलक ब्रिज पहुंचने का समय 09.14 बजे निर्धारित किया गया है।
दोगुना देना पड़ेगा किराया
शटल ट्रेन को कोरोना के चलते मेल एक्सप्रेस स्पेशल के नाम से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को करीब दोगुना तक का किराया देना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण की मार से प्रभावित चल रहे लोगों की इससे जेब ढीली होना तय है।

हापुड़ रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रोहित गुप्ता ने बताया कि 19 जुलाई से तिलक ब्रिज-बुलंदशहर मैमू यानि शटल का संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन में यात्रा करने के लिए कोविड नियमों का पालन करना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed