फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दुष्कर्म के दोषी की मदद करने वाले को दस वर्ष कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दुष्कर्म के दोषी की मदद करने वाले को दस वर्ष कारावास
विज्ञापन

हापुड़। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी की मदद करने को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) श्वेता दीक्षित ने तीसरे आरोपी को भी दोषी माना। दोषी को दस वर्ष सश्रम कारावास और 1.01 लाख के अर्थदंड लगाया।
विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो) हरेंद्र त्यागी ने बताया कि सात नवंबर 2014 को धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को गांव बड़ौदा सिहानी, थाना धौलाना निवासी शहजाद अपने दो साथियों संग बहला फुसलाकर ले गया था। पीड़िता के परिजनों ने 15 नवंबर 2014 को तीनों आरोपी शहजाद, साहिब व भूरवा को दादरी में पकड़ा था। उनके चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया था। इस मामले में साहिब व भूरवा ने शहजाद की मदद की थी। मामले में शहजाद व भूरवा को पूर्व में सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

जबकि साहिब के फरार चलने की वजह से सुनवाई अलग चल रही थी। पिछले छह माह से आरोपी साहिब जेल में बंद है। पुलिस द्वारा मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। अब न्यायाधीश ने साहिब पुत्र सत्तार गांव बड़ौदा सिहानी, थाना धौलाना निवासी को दोनों दोषियों की मदद करने के लिए विभिन्न धाराओं के साथ 120बी व पोक्सो 3/4 का दोषी का माना है। दोषी को विभिन्न धाराओं में 10 वर्ष सश्रम कारावास व 1.01 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। पीड़िता को अर्थदंड में से 80 प्रतिशत धनराशि व एक लाख रुपये पुर्नवास के लिए देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed