{"_id":"60dcbc088ebc3ebc9538e33e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2214280183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के विवाद में राहगीर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के विवाद में राहगीर को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों के विवाद में राहगीर को लगी गोली
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में एक ही परिवार के दो पक्षों में बुधवार रात प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की कमर में गोली लग गई। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला चमरी निवासी टीटू पेंटर है। बुधवार रात वह काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान चमरी में एक ही परिवार के दो पक्षों के लोगों में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। टीटू भी मौके पर मारपीट को देखने लगा। इस दौरान विवाद कर रहे लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली टीटू के कमर में लग गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में टीटू को अस्पताल में भर्ती कराया। टीटू की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।